Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

हेंसल संजीव नेत्रालय ने लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर

राजनगर नगर प्रखंड क्षेत्र के एदल पंचायत अंतर्गत हेंसल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में संजीव नेत्रालय डिमना के तत्वधान में एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर लगाया गया ।इस शिविर में कई नेत्र रोगी जांच कराने पहुंचे। इस शिविर में कुल 40 नेत्र रोगियों की जांच की गई ।जिसमें छह लोग मोतियाबिंद के रोग से ग्रसित मिले। जिनका शनिवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए संजीव नेत्रालय डिमना या नजदीकी साईं सेवा सदन हाता ले जाया जाएगा ।वहीं शिविर में प्रसनजीत चक्रवर्ती, मुकेश बावरी ,राजकुमार दास, तथा नाडु उपर सिंह के द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की गई ।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट

Related Post