Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

टाटा एनआर कुलम ट्रेन हेतु सांसद को बधाई–अनिल मोदी।

अनिल मोदी

जमशेदपुर-27 जनवरी।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव (पी आर डब्लू) अनिल मोदी ने आज टाटा एनआरकुलम ट्रैन का शुभारंभ होनें पर जमशेदपुर के सांसद माननीय विद्युत वरण महतो को बधाई दी है।उन्होनें कहा कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं नगरवासियों की यह बहुत पुरानी मांग थी कि केरल (दक्षिण भारत) के लिए टाटानगर से एक सीधी ट्रैन शुरू हो।मोदी ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से छात्रों एवं इलाज़ के लिए दक्षिण भारत जानें वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को सीधा लाभ होगा।उन्होनें कहा कि इस ट्रेन से न सिर्फ शहर का सामाजिक अपितु आर्थिक विकास भी होगा।

 

Related Post