Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने फहराया तिरंगा, जिला कार्यालय समेत विभिन्न मंडलों में तिरेंगे को दी सलामी।

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मंगलवार को भारतवर्ष के 72वें गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला कार्यालय, विभिन्न मंडल समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। उन्होंने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के अतिरिक्त भाजपा गोलमुरी मंडल, गोविंदपुर मंडल, रघुवर मार्केट, युवा एकता मंच, भुइयांडीह व अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा करने और इसका पूर्ण रूप से पालन करना हम सभी का प्रथम कर्तव्‍य है। भारत सबसे बडा लोकतंत्र है। यहां की संस्‍कृति लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हम सबों को प्रेरित करती है। उन्‍होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। आज हमारे देश की वैश्विक स्तर पर साख बढ़ी है। विश्व के कई निवेशक भारत में हो रहे विकास कार्य एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से हमारी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस दौरान उपस्थितजनों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, बबुआ सिंह, अजय सिंह, पवन सिंह समेत जिला पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे।

 

Related Post