Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

मचान में आग लगने से बीस हजार के पुआल जलकर खाक

सिमरिया : अनुमंडल क्षेत्र के गोवा कला गांव निवासी तुलेश्वर साव के मचान में आग लगने से लगभग बीस हजार के पुआल जलकर खाक हो गया।इस बाबत पीडित ने सिमरिया अंचल अधिकारी छूटेश्वर दास को आवेदन देकर मुआवजे की गुहार लगायी है।उन्होंने कहा कि शनिवार को दोपहर में घर के पास मचान में अचानक आग की लपटें देख लोगों द्वारा शोर मचाने पर बाहर निकले।तब तक आग बेकाबू हो चुका था।ग्रामीणों की मदद से कई घर और मचान आग लगने से बचा लिया गया।घर में कई दुधारू जानवरों के चारा के लिए अपने घर के पुआल के साथ दस हजार के खरीद के भी रखे थे। पुआल जलने से पालतू पशुओं के चारा संकट उत्पन्न हो गया है।

मोकिम अंसारी

Related Post