Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले की राजनीतिक दलों निंदा की

चंदवा : कॉग्रेस माकपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है, पार्टी के नेताओं ने संयुक्त रूप से ब्यान जारी कर कहा है कि अराजक तत्वों ने ऐसा कृत्य कर लोकतंत्र को शर्मसार किया है, नेताओं ने झारखंड पुलिस से अविलंब जांच कर अपराधी तत्वों को चिन्हित कर उन पर शख्त कार्रवाई करने की मांग कि है, नेताओं ने आगे कहा कि किशोरगंज का पूरा घटनाक्रम एक सोंची समझी साजिश है, यदि साजिश नहीं होती तो मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला का समय और स्थान इतना सटीक नहीं होता, इस समय पूरे देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को तहस नहस करने का प्रयास किया जा रहा है, इसी का कड़ी है घटना, विरोध दर्ज करना सभी का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन हिंसा करना सही नहीं है, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है, घटनाओं को अंजाम देने वाले को संरक्षण जो दे रहे वैसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाए, निंदा करने वालों में कॉग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव अयुब खान शामिल हैं।

ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post