Breaking
Wed. May 6th, 2026

कुख्यात अपराधी रफीक अंसारी सरायकेला से गिरफ्तार।

रामगढ़/रजरप्पा:रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा थाना पुलिस को आज एक कुख्यात अपराधी रफीक अंसारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। रफीक अंसारी की गिरफ्तारी उनके पैतृक घर सरायकेला से हुई है। उनके विरुद्ध रजरप्पा थाना में लूटपाट से संबंधित एक मामला दर्ज है। इसी के अनुसंधान के क्रम में अनुसंधानकर्ता लालन सिंह को छापेमारी के क्रम में रफीक अंसारी हाथ लगा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wNOi9-IlROM[/embedyt]

उनसे पूछताछ की गई तो कई संगीन अपराध का इतिहास सामने आया। रफीक ने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में ट्रेन डकैती सहित झारखंड के राँची, रामगढ़,सरायकेला खरसावां व बोकारो सहित कई अन्य जिलों के थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। इस संबंध में रजरप्पा थाना में मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि रफीक अंसारी पर कई बड़े अपराधिक मामला दर्ज हैं इसके आलोक में इसकी गिरफ्तारी हुईं हैं। रफीक की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगा। मौके पर गोला सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता,रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन कुमार,ललन कुमार के अलावा अन्य लोग भी वार्ता में मौजूद थे।

रिपोर्ट-मिथलेश कुमार, रामगढ़।

Related Post