Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

मंदिर परिसर में युवती ने फंदे से लटककर दी जान।

रांची// रांतू रोड स्थित आर्यपुरी मंदिर परिसर में युवती ने फंदे से लटककर दी जान। युवती का नाम मधु कुमारी है, वह राँची दूरदर्शन में कार्यरत थी। मूल रूप से गया की रहने वाली थी। कोतवाली प्रभारी डीएसपी यशोधरा के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि वह रात के करीब 8 बजे मंदिर के पास पहुंची वहां फोन पर किसी से लंबी बातचीत की। इसके बाद फंदे से झूल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

राजधानी न्यूज़ बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post