Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

स्कूली बच्चों को ले जा रहा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल, दो को गंभीर चोट

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो रिक्शा हल्दीपोखर-हाता राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर भारत पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में कुल नौ बच्चे सवार थे, जिन्हें हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से हाता स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल ले जाया जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान हल्दीपोखर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां दो बच्चों को अधिक चोटें आने की बात सामने आई है, जबकि अन्य घायल बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Post