Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

हड़ताल:-अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अट्ठारह सौ होमगार्ड जवान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर देखे video

जमशेदपुर:-अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमशेदपुर के लगभग 18 सौ होमगार्ड जवान हड़ताल पर चले गए हैं । होमगार्ड के जवानों ने अपनी मांगो को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम पोटका के विधायक संजीव सरदार को  मांग पत्र भी सौंपा।

क्या कहते हड़ताली होमगार्ड के जवान

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए होमगार्ड जवानों का कहना है कि बिहार के तर्ज पर सारी सुविधाएं झारखंड में भी होमगार्ड के जवानों को दिया जाए । इस हड़ताल में महिला एवं पुरुष होमगार्ड जवान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है । [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GOce8GvILuE[/embedyt]इन सभी जवानों का कहना है कि पूर्व के सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि होमगार्ड के जवानों की मागे पूरी की जाएगी। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं की गई वही वर्तमान सरकार द्वारा भी चुनाव के समय आश्वासन दिया गया कि सभी होमगार्ड जवानों को प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन सभी होमगार्ड जवान ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ।

होमगार्ड के जवानों ने मांग है कि बिहार के तर्ज पर सभी होमगार्ड जवानों को सुविधा मिलनी चाहिए साथ ही अट्ठारह सौ जवानों में से 800 जवान को ही ड्यूटी पर लगाया जाता है बाकी 1000 जवान को ड्यूटी पर नहीं लगाए जाने से खुद जवानों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है इसलिए सभी होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में लगाया जाए।

Related Post