Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

केंद्रीय विद्यालय सुरदा में 15 सितंबर से कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन क्लास प्रारंभ

घाटशिला:-केंद्रीय विद्यालय सूरदा मे 15 सितंबर से क्लास 1 का ऑनलाइन पढ़ाई शुभारंभ कर दी जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय सूरदा के प्रिंसिपल विश्वनाथ हांसदा ने अभिभावकों से अपील की है कि नियमित रूप से अपने बच्चे को ऑनलाइन क्लास कराने के लिए उत्साहित एवं प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि पहली कक्षाओ सभी क्लासों में ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से जारी है। लेकिन अभी भी कुछ विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप मैं शामिल नहीं हुए हैं।वैसे विद्यार्थी जो ग्रुप में शामिल नहीं हुए हैं या उनके पास स्मार्टफोन नहीं है । व्हाट्सएप में शामिल होने के लिए या स्टडी मटेरियल लेने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9955650166/7903633991/8986610979

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post