Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

खेलकूद:ताबांजुडी गांव के ग्रामीणों का जल्द ही बेहतर खेल मैदान का सपना होगा साकार

घाटशिला: कमलेश सिंह

घाटशिला:घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी प्रखंड के मुसाबनी-फारेस्ट ब्लॉक पचांयत के ताबांजुडी गांव के ग्रामीणों का जल्द ही बेहतर खेल कि मैदान का सपना साकार होने वाला है। विधायक रामदास सोरेन के पहल पर सोमवार को ताबांजुडी के ग्रामीणों ने झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में धालभूम वन प्रमंडल के डीएफओ से मिलकर मैदान निमार्ण के लिए अनापत्ती प्रमाण पत्र के लिए मांग पत्र सौंपा है। डीएफओ के सौंपे गए मागं पत्र में कहा गया कि ताबांजुड़ी स्थित विधालय परिसर स्थित मैदान को ग्रामीण सरकार की महत्वपूर्ण शहीद पोटो हो योजना के तहत् समतलीकरण कराना चाहते है,इस मैदान के बन जाने से ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ के लिए एवं फुटबॉल ,किक्रेट तथा अन्य खेलकूद भी कर सकेंगे। डीएफओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अनापत्ति प्रमाण पत्र विभाग की ओर से दिया जाएगा,बशर्ते वन सुरक्षा समिति के 75 फीसदी सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र भी आवश्यक है। डीएफओ को आवेदन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विधायक पुत्र रोबिन सोरेन,फारेस्ट ब्लॉक पचांयत अध्यक्ष विराम मुर्मू,लखि हासंदा,धरमल मुर्मू,डॉक्टर रूप चादं सोरेन,श्याम हासंदा,पंचु राम किस्कु आदि शामिल थे।

Related Post