Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

हादसा:- फोन में व्यस्त रही मां, खेलने के दौरान कुएं में गिरी बेटी की मौत

चाकुलिया/घाटशिला-कमलेश सिंह

चाकुलिया:चाकुलिया थाना क्षेत्र के काला पाथर पंचायत के बजरिया में शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे एक बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वेद झरिया निवासी सुकलाल मुर्मू पत्नी और 7 वर्षीय बेटी रतनी मुर्मू के साथ अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच पत्नी और बेटी रास्ते में ही रुक गई। इस दौरान सुकलाल की पत्नी फोन पर किसी से बात करने लगी। वही खेलने के दौरान बच्चे पास के ही कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर मार कुए की ओर गई तो उसकी बेटी डूब रही थी। उसने आनन-फानन में दौड़कर खेत से अपने पति को बुला लाई। सुकलाल ने तत्काल कुएं में घुसकर अपनी बेटी को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रतनी मुर्मू अपने माता-पिता की इकलौती बेटी। घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर जिप सदस्य शिवचरण हसदा मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। जिप सदस्य ने ग्रामीण को सुझाव दिया कि बरसात के दिनों में अपने बच्चों से सावधान रहें और बच्चों पर हमेशा ही ध्यान दें।

Related Post