Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

खामियाजा: रेलवे-बिना प्रमोशन ही रिटायर हो गए कर्मचारी

जमशेदपुर / घाटशिला कमलेश सिंह

कोविड इंपैक्ट- एनएफआईआर ने किया विरोध

जमशेदपुर:कोरोना काल की वजह से रेलवे में पदोन्नति भी रुक गई है। इसका खामियाजा सीधे तौर पर कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। देशभर में सैकड़ों ऐसे कर्मचारी हैं जो रिटायर हो गए और उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सका। इस मामले को गंभीरता से लेकर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया रेलवे मेन (एनएफआईआर) ने बोर्ड पर दबाव बनाया है। फेडरेशन के दबाव पर रेलवे बोर्ड ने मामले की समीक्षा की और इसे सही पाया। रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर स्थापना भी जोसेफ ने इस मामले को लेकर सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी किया है। इस मामले में डिवीजन स्तर पर रेलवे जल्द से जल्द निर्णय लेकर बोर्ड को अवगत कराएं। पदोन्नति नहीं मिलने का खामियाजा रेलवे कर्मचारियों को भुगतना पड़ा है। भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए जोनल रेलवे शीघ्र चयन प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड को अवगत कराएं

Related Post