Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

आर्थिक स्थिति से परेशान सैलून बंद होने के कारण नाइ ने की आत्महत्या

जमशेदपुर : -सोनारी थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार में सैलून संचालक का शव उसकी ही दुकान से बरामद की गई है। शव पंखे से फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सैलून संचालक के भाई के अनुसार लॉकडाउन में सैलून बंद होने से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी और वो काफी परेशान रहता था।

युवक की पहचान श्याम ठाकुर (38) के रूप में की गई। युवक कदम राम नगर रोड नंबर 1 का रहने वाला था। इसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। वो शुक्रवार की शाम से अपने घर नहीं पहुंचा था। काफी तलाश की गई पर उसका कुछ पता नहीं चला।
श्याम के बड़े भाई रविवार को सैलून पहुंचा तो देखा कि उसका लॉक खुला हुआ है और शटर गिरा था। जब शटर उठाया तो श्याम का शव पंखे से लटकता मिला। शुक्रवार की सुबह उसकी भेंट भाई से हुई थी। वह काफी परेशान था। माना जा रहा है शनिवार की रात युवक ने सुसाइड की होगी।

Related Post