Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

प्रेमी ने बात करना किया बंद तो प्रेमिका ने उसी के सामने खा ली जहर

रांची: राजधानी रांची में प्रेमी ने बातचीत करना बंद कर दिया तो प्रेमिका ने उसी के सामने जहर खा ली। मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र का है। प्रेमी-प्रेमिका दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। गुड़ीडीह का उपमुखिया परमेश्वर महतो का गांव की ही जलेश्वर महतो की पत्नी अनिता देवी के साथ पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। डेढ़ साल से परमेश्वर प्रेमिका अनिता को टाटीसिलवे स्थित एक किराए के मकान में रख रहा था। बता दें कि 15 व दस साल के दो पुत्र को छोड़कर अनिता प्रेमी के पास आई थी। हाल के कुछ माह से परमेश्वर अनिता को खर्चा देना तो बंद ही किया, बाचचीत भी नहीं कर रहा था।

थानेदार अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता का बयान ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post