Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

इस महीने भारत को कोरोना वैक्सीन दे सकता है रूस, सेफ्टी डाटा भी करेगा जारी

रूस ने कोरोना वैक्सीन बना लेने का दावा किया है। रूस ने मंगलवार को एलान किया था कि उसने कोरोना वायरस की सफल वैक्सीन तैयार कर ली है। इस वैक्सीन के रिसर्च की फंडिंग करने वाले समूह के प्रमुख किरिल दमित्रीव ने कहा है कि रूस अन्य देशों को नवंबर तक वैक्सीन की सप्लाई कर सकता है। इससे पहले रूस ने बताया था कि भारत सहित 20 देश उसकी वैक्सीन खरीदने में रुचि जाहिर कर चुके हैं।

अक्टूबर में शुरू होगा टीकाकरण

रूस का कहना है कि अक्टूबर में वह अपने देश में बड़े पैमाने पर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कार्यक्रम शुरू करेगा। हालांकि, रूसी वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल अभी पूरा नहीं हुआ है इसलिए दुनियाभर के एक्सपर्ट अभी इस वैक्सीन को सफल नहीं कह रहे हैं। फेज-3 ट्रायल के रिजल्ट आने पर ही वैक्सीन के बारे में पु’ख्ता जानकारी सामने आएगी।

रूसी डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (RDIF) के प्रमुख किरिल दमीत्रीव ने कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह साबित करने के लिए हम अगस्त और सितंबर में डेटा प्रकाशित करेंगे। अब तक रूस ने वैक्सीन से जुड़ा साइंटिफिक डेटा प्रकाशित नहीं किया है। किरिल दमीत्रीव ने कहा कि रूस में लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रोग्राम धीरे-धीरे शुरू होगा। किरिल दमीत्रीव ने रूसी वैक्सीन में पूरा भरोसा जताया और कहा कि वे खुद भी यह वैक्सीन लगवा चुके हैं और उनके परिवार के लोगों को भी यह वैक्सीन दी गई है।

Related Post

You Missed