Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

सांसद विद्युत वरन महतो ने पत्नी संग की श्रीरामजी की पूजा, कहा आज से एक नया युग क्या हुआ शुभारंभ

फोटो सांसद विद्युत वरण महतो अपने पत्नी संग पूजा अर्चना करते हुए

जमशेदपुर:अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन शुरू होते ही पूरे देश में उत्सव का सिलसिला शुरू हो गया है। इधर सांसद विद्युत वरन महतो ने अपनी पत्नी के साथ बिष्टुपुर कार्यलय में राम जी पूजा की । भगवान श्रीराम की तस्वीर के समक्ष घी के दीप प्रज्वलित किए। पूजा के बाद आतिशबाजी की। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज भूमि पूजन का कार्यक्रम अनेक मर्यादाओं के बीच हो रहा है। श्रीराम के काम में मर्यादा का जैसे उदाहरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए, वैसा ही उदाहरण देश ने पेश किया है। ये उदाहरण तब भी पेश किया गया था, जब उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया था। देश मे एक नए युग की शुरूआत आज से हुई है।

Related Post