Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

राम जन्म भूमि पूजन के मौके पर भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नाई समाज के लोगों के बीच खाद्य सामग्री हुआ वितरण ,आम लोगों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया

फोटो, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती को गमछा उड़ाकर सम्मानित करते रवि शंकर सिंह। नाई समाज के लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण करते भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य रविशंकर सिंह।

घाटशिला:अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रामजन्म भूमि पूजन के शुभ अवसर पर बुधवार को दहीगोडा स्थित भगत सिंह चौक के समीप भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य सह भाजपा नेता रवि शंकर सिंह की ओर से नाई समाज के लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उसकू बाद आम लोगों बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड्डू का भी वितरण किया गया । मौके पर पहुंचे भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती एवं कुछ अन्य लोगों को गमछा उड़ा कर सम्मानित भी किया गया। मौके पर पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवती , तुसार दत्ता ,हरप्रीत सिंह हैप्पी, मोहन सिंह, निर्मल सिंह ,कन्हैया प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Post