Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

रुंगटा माइन्स में वर्क पर नहीं लौटे एक सौ से ज्यादा मजदूर

सरायकेला-:राजनगर थाना क्षेत्र के रुंगटा माइन्स कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों के ऊपर तोडफ़ोड़ का मुकदमा किए जाने एवं कोरोना का जांच मजदूरों को नहीं करने पर मजदूरों ने कार्य पर नहीं लौटे, गेट के 100 मीटर दूर धरने पर रहे पूरा दिन

मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि राजनगर थाना क्षेत्र के रूंगटा माइंस में बिहार से आए एक युवक का कोरोना पॉजिटिव आने पर कंपनी के लगभग 125 मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से कोरोना की जांच की मांग की कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों का कोरोना जांच नहीं कराए जाने पर मजदूरों ने कंपनी में काम करने से इंकार कर दिया जिसके बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों पर तोड़फोड़ का मामला राजनगर थाने में दर्ज कराया है वहीं मजदूरों का कहना है कि किसी भी तरह का तोड़फोड़ नहीं हुआ है कंपनी द्वारा फंसाया जा रहा है.

Related Post