Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

*सातवीं अविरल मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले कल* *14 आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी अमित रेणु होंगे अतिथि*

चाईबासा : बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में आयोजित सातवीं अविरल मेमोरियल अंतर विद्यालय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के मुकाबले मंगलवार को भी जारी रहे। मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया, चक्रधरपुर एवं डॉ. सी. ए. मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है। अंडर-11 बालक एकल में जिला स्कूल, चाईबासा के भावेश नायक का मुकाबला मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर के अभिजीत पिंगुवा से होगा। अंडर-13 बालक एकल में शुभम हेंब्रम और अमरदीप पूर्ति आमने-सामने होंगे। अंडर-15 में साहिल नायक और अमन देवगम तथा अंडर-17 में अमन देवगम और आदित्य बारी के बीच मुकाबला होगा।

बालक युगल के अंडर-11 वर्ग में अभिजीत पिंगुवा व मयंक कुमार नंदा की जोड़ी का सामना किसना बिरहोर व नेल्सन पूर्ति से होगा। अंडर-13 में अमरदीप पूर्ति व अभिजीत पिंगुवा की जोड़ी नवनीत प्रधान व साहिल सामड से भिड़ेगी। अंडर-15 में साहिल नायक व अमरदीप पूर्ति का मुकाबला वेदांश सतपति व उत्कर्ष हांसदा से होगा। अंडर-17 में जोतिन बिरुवा व संजय देवगम की जोड़ी कबीर हेंब्रम व उत्कर्ष हांसदा से खेलेगी।

बालिका एकल के अंडर-11 वर्ग में अनन्या सिंकु और जस्मिता लेयांगी, अंडर-13 में मंजीता बिरुआ और अनुष्ठा बिरुआ, अंडर-15 में मंजीता बिरुआ और हीरा किरण सुंडी तथा अंडर-17 में सुभानी बारी और शीशम देवगम के बीच मुकाबला होगा।

बालिका युगल के अंडर-13 वर्ग में अनुष्ठा बिरुआ व अनन्या सिंकु की जोड़ी जस्मिता लेयांगी व अहाना मूर्मू से भिड़ेगी। अंडर-17 में शीशम देवगम व सुभानी बारी की जोड़ी अनु बानरा व अनुष्का बिरुआ के खिलाफ खेलेगी। सभी वर्गों के फाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।

Related Post