Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में ‘नशामुक्त समाज’ का संकल्प, छात्रों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक।

जमशेदपुर/ पोटका

युवा पीढ़ी को सही राह दिखाने और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार, 30 जून 2026 को विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, चाम्पीडीह (हाता) में नशीले पदार्थों की सेवन के दुष्प्रभाव विषय पर एक भव्य और विचारोत्तेजक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता को दो मुख्य श्रेणियों—भाषण और निबंध लेखन में बांटा गया था। निबंध प्रतियोगिता में जहाँ विद्यार्थियों ने अपनी कलम की ताकत से नशे के सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक दुष्प्रभावों को कागज़ पर उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में मंच से जब बच्चों की आवाज़ गूंजी, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। बच्चों ने बहुत ही तार्किक और भावुक तरीके से यह संदेश दिया कि नशा कैसे हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर देता है।

इस सफल और प्रेरणादायक कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सलीम आजाद ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि “युवा देश का भविष्य हैं। यदि हम आज अपने बच्चों को जागरूक करेंगे, तो एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण होगा। हमारे विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। आज बच्चों ने जिस मैच्योरिटी के साथ अपनी बातें रखीं, वह वाकई काबिले-तारीफ है।

Related Post