Breaking
Mon. Jun 29th, 2026

भाजपा जिला कार्यालय में वारंग क्षिति लिपि के जनक ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चाईबासा में सोमवार को वारंग क्षिति लिपि के जनक और महान समाज सुधारक ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लाको बोदरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा जनजातीय समाज, भाषा, संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जयकिशन बिरुली ने कहा कि ओत गुरु लाको बोदरा ने वारंग क्षिति लिपि के माध्यम से हो समाज की भाषा और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि लाको बोदरा का जीवन समाज के उत्थान, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए समर्पित रहा। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर भूषण पाठ पिगुवा, प्रताप कटियार महतो, चंद्रमोहन तियु, अनंत सयनम, राकेश पोद्दार, हर्ष रवानी, रितेश कुमार, पिंटू प्रसाद, देवेंद्र कुम्हार, रोहित दास, कामेश्वर विश्वकर्मा, जीवन प्रजापति एवं पप्पू राय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post