Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

सतगावां के कोठियार जंगल मे सतगावां पुलिस का छापा कई भट्ठी धवस्त

कोडरमा । कोडरमा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सतगावां पुलिस ने सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार जंगल में अवैध महुआ शराब निर्माण कार्य के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने जंगल में संचालित कई अवैध शराब भट्टी का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया। वहीं मौके से लगभग पांच क्विंटल फुलाया हुआ जावा महुआ बरामद किया गया । जिसका उपयोग अवैध महुआ शराब बनाने में किया जा रहा था। पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मौके पर अवैध शराब बनाने वाले पुलिस की भनक सुन फरार हो गये । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण चल रहा था । तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा । सतगावां थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह ने कहा की इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Post