Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

आरपीएस इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम, नशा मुक्ति की ली गई शपथ

चक्रधरपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोल्हान नितिर तुरतुंग (KNT) संस्थान, चक्रधरपुर की ओर से आरपीएस इंटर कॉलेज प्रांगण में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान, चक्रधरपुर के प्रशिक्षकों को मुख्य प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान के प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। इसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम सहित विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग करने के सही तरीके, नियम और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

योग सत्र के बाद ध्यान (मेडिटेशन) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें ध्यान के माध्यम से मन और शरीर को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों ने योग और ध्यान को नियमित जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी उपस्थित लोगों ने नशा छोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर कोल्हान नितिर तुरतुंग के संरक्षक माझी राम जामुदा ने ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान के प्रशिक्षकों और सभी सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, कोल्हान नितिर तुरतुंग के संरक्षक माझी राम जामुदा एवं उनकी धर्मपत्नी, फिजिकल ट्रेनर राम बोदरा, संयुक्त सचिव हेमंत सामड, मीडिया प्रभारी रबिन्द्र गिलुवा, शिक्षक जीतू बोदरा, दीपक, अमीषा गागराई सहित कोल्हान नितिर तुरतुंग संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान का कार्यालय रामदास भट्टा, अनुमंडल अस्पताल के विपरीत, चक्रधरपुर में स्थित है।

Related Post