जमशेदपुर। सोनारी गांधी रोड क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़ा बिजली का पोल स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। क्षेत्रवासियों द्वारा इस समस्या की जानकारी विधायक सरयू राय के समर्थक रंजीत प्रसाद को दी गई, जिसके बाद उन्होंने मामले से विधायक सरयू राय और आशुतोष राय को अवगत कराया।
शिकायत मिलने के बाद विधायक सरयू राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 जून को पुराने और क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर उसकी जगह नया बिजली पोल स्थापित कर दिया।
नया पोल लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। स्थानीय निवासियों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल से एक महत्वपूर्ण समस्या का समाधान संभव हो सका। इस अवसर पर गुड्डू शर्मा, संजय गुप्ता, सचिदानंद सिंह, भरत प्रसाद, संजय प्रसाद समेत कई लोगों ने विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

