Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर इकाई की ओर से नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्वकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बाबा मंदिर परिसर, चाईबासा में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में रंजन प्रसाद, रूपा दास, भूषण पाट पिंगुवा, चंदन झा, पवन शर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, रोहित दास, दिलीप साव, अजय झा, कामेश्वर विश्वकर्मा, रमेश साहू, मृदुल निषाद, रीना कर, डोली कर, रिंकू सिंह तथा उल्लास नाग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post