Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

वन विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार 

कोडरमा। वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में महंगे-महंगे पेड़ों की तैयार लकड़ियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कोडरमा प्रखंड अंतर्गत एसपी आवास के ठीक पीछे सुजानपुर गांव के एक मकान में अवैध रूप से कीमती लकड़ी का भंडारण किया गया है। जिसके आलोक में उनके द्वारा एक टीम गठित किया गया जिसका नेतृत्व वे स्वयं कर रहे थे। उन्होंने कोडरमा एसपी से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग कर उक्त मकान पर छापेमारी की और इस दौरान मकान के निचले हिस्से में बने गोदाम से भारी मात्रा में अलग-अलग प्रजाति के कीमती लकड़ियों की बरामदगी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान अवैध लकड़ी का धंधा करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार युवकों में सूरज कुमार पिता जीतू साव तथा गोविंद साव पिता जितू साव सकिन चुटियारो कोडरमा के नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि छापेमारी में जो लकड़ियों के चिरांग पटरा (लकड़ी को चीर कर तैयार किया गया हिस्सा) बरामद किए गए हैं, उनमें शीशम, अकेशिया, गमहार, सागवान, सखुआ सहित अन्य प्रजाति की लकड़ियां हैं। उन्होंने बताया कि उक्त मकान से करीब 10 से 13 पिकअप, ट्रैक्टर लकड़ियां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि जब्त की गई लकड़ियों की कुल कीमत जब्ती सूची तैयार होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन बरामद लकड़ियों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख तक होगी। बताया जाता है कि बरामद कीमती लकड़ियां बंगाल से मंगाई गई थी। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। उनसे यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इन्होंने किन जगहों पर पेड़ की कटाई की है और इनके द्वारा किस जगह पर अवैध रूप से आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। साथ ही हमलोग यह भी पता लगाने में लगे हुए हैं कि इस गिरोह में और कौन- कौन से लोग शामिल हैं। बहरहाल बरामद कीमती लकड़ियां और दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Related Post