Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

कपाली जंगल में युवक का अधजला शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच 

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित फॉरेस्ट इलाके के बाबन बीघा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक अज्ञात युवक का अधजला हुआ शव बरामद किया गया। शव की हालत इतनी खराब थी कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों और बस्तियों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने जंगलनुमा इलाके में शव पड़े होने की सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने की नीयत से शव को आग के हवाले किया गया हो। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Post