Breaking
Tue. May 26th, 2026

झामुमो नेता परगना सोय के निधन पर शोक, जिला समिति ने बताया अपूरणीय क्षति

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के सक्रिय सदस्य एवं समर्पित कार्यकर्ता परगना सोय के आकस्मिक निधन से संगठन और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने उनके निधन को झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परगना सोय जुझारू, मिलनसार एवं सामाजिक भावना से ओत-प्रोत व्यक्ति थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा गरीब, आदिवासी और वंचित लोगों की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संघर्षशील सोच हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी।

शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, सह सचिव बिश्वनाथ बाड़ा, अर्जुन बानरा, मंगल तुबीद, मुन्ना सुंडी, सतीश देवगम, प्रेम मुंडरी, अकबर खान, मो. इक़बाल अहमद, राजनारायण तुबीद, मन्नाराम कुदादा, दोफेदार हेस्सा, देवेंद्रनाथ बारी, वाशिम अकरम, राहुल तिवारी, महेंद्र तिरिया ‘मंटू’, अशोक दास, अनिल लकड़ा, तुराम बिरुली, सुशील गोप, शेखर बारीक, अलोक अजय टोपनो, डिम्बू तिउ, वृन्दावन गोप, राघवेन्द्र सहित अन्य शामिल हैं।

नेताओं ने कहा कि परगना सोय का असमय निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झामुमो परिवार के लिए अत्यंत दुखद है। समाज और संगठन के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

झामुमो परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Related Post