जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी शनिवार सुबह जमशेदपुर पहुंचे। सुबह करीब 10:30 बजे उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
भूपेंद्र मरावी मध्य प्रदेश के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। जमशेदपुर प्रवास के दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की और जिले में चल रहे पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी ली।
बैठक के दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपनी बात रखने का अवसर दिया और संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि जिले में संगठन मजबूत और व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा प्रदेश स्तर पर भी होती है, जो जिला संगठन की सक्रियता को दर्शाता है।
बैठक में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अलावा प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश सचिव बृजेंद्र तिवारी, अमरनाथ मिश्र, संजय सिंह आजाद, इंदुभूषण यादव, अंसार खान, आशुतोष सिंह, फिरोज खान, विजय यादव, अजितेश उज्जैन, अशोक चौधरी, मोहम्मद शमीम गद्दी, कमलेश पांडे, अमित श्रीवास्तव, परविंदर सिंह सोहेल, ज्योति मिश्रा, जसवीर सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह कक्के, संजय यादव, करण सोनकर, राकेश साहू, नंदलाल प्रसाद, जितेंद्र सिंह, बबलू नौशाद, राजकुमार वर्मा, लकी शर्मा, रविंद्र मौर्य, सुनील प्रसाद और विश्वजीत जेना समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

