Breaking
Sat. May 23rd, 2026

ब्रह्माकुमारीज़ बिष्टुपुर केंद्र में पांच दिवसीय समर कैंप की शुरुआत  

जमशेदपुर। ब्रह्माकुमारीज़ के बिष्टुपुर सेवा केंद्र में शनिवार से पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच किया गया। यह शिविर 27 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। कैंप का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और बेहतर जीवन कौशल का विकास करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा जमशेदपुर के प्रशिक्षण केंद्र प्रमुख नारायण कुमार झा, मुद्रा स्कूल ऑफ डांस आर्ट म्यूजिक की संस्थापक एवं निदेशक सरोज अग्रवाल, बिष्टुपुर स्थित श्री डी.एन. कमानी उच्च विद्यालय के प्राचार्य गालू गोराई तथा आंध्रा भक्त श्री राम मंदिरम स्कूल की प्रधानाध्यापिका सी.एच. निशा वाणी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए डिजिटल वेलनेस, आर्ट एंड क्राफ्ट, वेस्ट टू बेस्ट, राजयोग मेडिटेशन, सात्विक नॉन-फायर कुकिंग, पॉजिटिव थॉट्स, वैल्यू गेम्स, वृक्षारोपण, डिवाइन फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल योगा और आध्यात्मिक शिक्षाओं से जुड़ी कई रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कैंप के पहले दिन बीके आभा बहन ने “हमारे विचार जीवन का आधार” विषय पर प्रेरणादायक सत्र लिया। वहीं बीके प्रियंका बहन ने बच्चों के लिए गतिविधियों के माध्यम से “डिजिटल वेलनेस” पर रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की। कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों और बच्चों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास और सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Post