Breaking
Wed. May 20th, 2026

बड़ौदा घाट के पास नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, क्षेत्राधिकार को लेकर उलझी पुलिस

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट के समीप बुधवार सुबह एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नवजात के शव को किसी ने सुनसान जगह पर फेंक दिया। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जांच के दौरान बागबेड़ा थाना पुलिस ने पाया कि घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र की सीमा से बाहर पड़ता है। इसके बाद मामले की जानकारी आरआईटी थाना पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकार को लेकर दोनों थानों के बीच समन्वय के बाद आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Post