सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ एवं श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ ऐतिहासिक आयोजन
जमशेदपुर: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के योग विभाग एवं सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘द्वितीय सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2026-27’ का रविवार को यूनिवर्सिटी परिसर में भव्य समापन हो गया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभावान बालक-बालिका तथा महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने योग कला, कठिन आसनों और उत्कृष्ट शारीरिक संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चांसलर सुखदेव महतो, डॉ. पिंटू कुमार महतो, डॉ. रमेश कुमार, राम उदय सिंह, पूर्व चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव, कर्नल आर.पी. सिंह, संघ के महासंरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव उदय सिंह देव, संरक्षक सुधीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह एवं सचिव सिकंदर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग केवल खेल नहीं बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन का आधार है।
अनुशासित और सफल रहा आयोजन
प्रतियोगिता का सफल संचालन निर्देशक कुमकुम सिंह, कोषाध्यक्ष शिखा शर्मा, संयुक्त सचिव रानी सिंह, प्रेमाशिष महतो, रेंजर सिंह सरदार एवं किरणजीत कौर की देखरेख में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वालंटियर्स प्रणव सिंह, उन्नति शर्मा, मोहित कुमार, नेहा कुमारी, श्रीमय श्यामल, नंदनी एवं रविन्द्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
रविवार शाम आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह एवं आगाज के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए सरायकेला-खरसावां जिला टीम में किया गया है।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
सब-जूनियर स्पाइन इंडिविजुअल (बालिका वर्ग)
प्रथम: कुमारी रिया यादव
द्वितीय: प्राची
जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालक वर्ग)
प्रथम (संयुक्त): प्रवीन कुमार महतो एवं रोहित माहली
द्वितीय: गोपाल मल्लिक
तृतीय: आर्यन टुडू
जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालिका वर्ग)
प्रथम: त्रियसा सरकार
द्वितीय: पलक सिंह
तृतीय: रिमी कुमारी
सीनियर ट्रेडिशनल योगासन (महिला वर्ग)
प्रथम: नंदिनी कुमारी
द्वितीय: काजल कुमारी
तृतीय: ममता महतो
सब-जूनियर बैक बेंड इंडिविजुअल (बालिका वर्ग)
प्रथम: निशा महतो
द्वितीय: तपस्या सिंह
तृतीय: नंदिनी पाण्डेय
सब-जूनियर फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल (बालिका वर्ग)
प्रथम: अवनी नायक
द्वितीय: आविष्का सिंह
तृतीय: कुमारी रिया यादव
सब-जूनियर फॉरवर्ड बेंड INDIVIDUAL (बालक वर्ग)
प्रथम: आर्यन राज
द्वितीय: राज नायक
तृतीय: नीरज गोप
सब-जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालिका वर्ग)
प्रथम: मामनी महतो
द्वितीय: सावित्री कुमारी
तृतीय: पायल कुमारी
लिटिल चैंप (10 वर्ष से कम) – बालक वर्ग
प्रथम: मोहन महतो
द्वितीय: आयुष कुमार पोद्दार
तृतीय: प्रीतेश कुमार महतो
लिटिल चैंप (10 वर्ष से कम) – बालिका वर्ग
प्रथम: त्रिशा सिंह
द्वितीय: अनुश्री दास गुप्ता
तृतीय: परी कुमारी
अंत में संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों एवं श्रीनाथ यूनिवर्सिटी प्रबंधन तथा योग विभाग को प्रतियोगिता को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।

