Breaking
Sun. May 10th, 2026

जमशेदपुर में सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन का भव्य ‘वर्षवरण’ उत्सव आयोजित

जमशेदपुर। सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा भवन प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वर्षवरण’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन एवं ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ किया गया। समारोह में आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव विश्वनाथ घोष ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद संस्था के पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पदाधिकारियों ने संक्षिप्त संबोधन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत समृद्धि नंदी एवं उनकी टीम के उद्घाटन गीत से हुई। अयांश विश्वास ने ‘ठिकाना’ की प्रस्तुति दी, वहीं सबिता बक्सी ने कविता पाठ से दर्शकों को भावविभोर किया। छंदम डांस एकेडमी, जेसीएम डांस एकेडमी और सुर संगीत संसद के कलाकारों ने बैशाखी गीतों एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। पुबाली एवं अक्षिता राय ने शास्त्रीय और रवीन्द्र नृत्य प्रस्तुत किया। मालविका घोष, सुजाता हाजरा और निवेदिता पाल की मधुर गायिकी ने संध्या को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह तथा सिंहभूम बंगीय समिति के ‘नारी शक्ति मंच’ द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य रहा, जिसमें महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक समन्वय की झलक देखने को मिली। संध्या के मुख्य आकर्षण के रूप में लोकप्रिय कलाकार प्रवीर आड्ड्य ने अपनी संगीत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विश्वनाथ घोष, तापस कुमार सरकार, संदीप राय, जयंंत कुमार बोस, पार्थ राय, दिलीप मंडल, शंभूनाथ प्रामाणिक, नारायण जॉयारदार, अमित माइती, शुभंकर राय, रूमा राय गुप्ता, सबिता बक्सी, चैताली दास, सुजाता हाजरा, कविता मंडल, मानसी कुंड, कंकना नाथ, मृदुला राय, समृद्धि नंदी, देवयानी राय, नंदिनी घोष एवं शम्पा सेनगुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Post