Breaking
Tue. Jul 14th, 2026

6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, लूना और मोबाइल जब्त

चतरा : चतरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लूना वाहन और एक रियलमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार की टीम ने हेसापारम गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जहां संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप ठाकुर के रूप में हुई है। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ने पीतीज क्षेत्र के एक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदी थी। एसडीपीओ ने बताया दिलीप को ब्राउन शुगर बेचने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है ताकि उसके ऊपर भी कार्रवाई की जा सके। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Post