जमशेदपुर/ पोटका
पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पोटका में इंटरमीडिएट के रिजल्ट में पोटका प्रखंड के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पोटका प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं ने कला संकाय में शत प्रतिशत सफलता हासिल की। केजीबीवी में इस वर्ष कला संकाय में कुल 79 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें प्रथम श्रेणी से 78 तथा द्वितीय श्रेणी से 1 छात्रा उत्तीर्ण हुई। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा मालती टुडू 89.5 प्रतिशत अंक लाकर टापर बनी जबकि पायल बारिक (87.8) द्वितीय व तृतीय स्थान मंदोदरी भंज (87.2) को मिला।

