Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

चतरा : चतरा के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के मुरेनवा टॉल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार यादव के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह अपने दोस्त की बहन की शादी से खाना खाकर लौट रहा था। इसी दौरान हंटरगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुँचे सीओ रितिक कुमार और थाना प्रभारी अमित सिंह ने आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजते हुवे ट्रक को जब्त कर लिया है।

Related Post