Breaking
Wed. May 6th, 2026

बाइक से लौट रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारी अजय दुबे की सड़क हादसे में मौत

जमशेदपुर। बर्मामाइंस में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े अजय दुबे की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अजय दुबे सोमवार को चाकुलिया से ट्रेन के माध्यम से जमशेदपुर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद वे अपनी बाइक से गोलमुरी स्थित अपने दोस्तों से मिलने के लिए निकले थे। देर रात जब वे वापस घर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया।

घटना के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Post