Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

बुढ़मू से TSPC का सब-जोनल कमांडर गिरफ्तार, कारतूस और मोबाइल बरामद

रांची,*: राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत छापर गांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के सब-जोनल कमांडर अरविंद राम (45) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का एक सक्रिय सदस्य इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही बुढ़मू, मांडर, ठाकुरगांव और पिठोरिया थाना की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान छापर गांव से अरविंद राम को दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी के समय उसके पास से कारतूस, जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन समेत कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और ईंट-भट्ठा संचालकों से लेवी वसूली करता था। साथ ही संगठन को गुप्त सूचनाएं भी उपलब्ध कराता था।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Related Post