Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

मुकुंद राम तांती की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, चना-गुड़ व शरबत का वितरण*

चाईबासा: स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद भारत के प्रथम विधायक (1952) मुकुंद राम तांती की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी कल्याण समिति, पश्चिमी सिंहभूम इकाई द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जेएमपी चौक, चाईबासा में समिति की ओर से चना-गुड़ एवं शीतल पेयजल (शरबत) का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल और चना-गुड़ उपलब्ध कराने की पहल की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विजय दास, जिला अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास, सचिव शंकर पान, उपाध्यक्ष दुर्योधन पान, सह सचिव मुन्ना दास, संरक्षक डॉ अशोक दास, संगठन सचिव कृपा सिंधु पान, प्रवक्ता मदन दास, पंकज दास, रोहन दास, संगठन सह सचिव दुर्योधन दशाब्य, महिला मंडल से चंद्रप्रभा देवी और उर्मिला देवी, सदर प्रखंड अध्यक्ष किशोर भांज, रघुनाथ तांती, पंकज दास तथा जमशेदपुर से निर्मल भक्ति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुकुंद राम तांती के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Post