Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का आठवीं बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, 43 में 41 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण*

चाईबासा: झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा गुरुवार शाम घोषित आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अमला टोला स्थित नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी 43 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कुल 43 में से 41 छात्र-छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 41 विद्यार्थियों में से 17 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं अंकित कुमार दास, चाँदमुनी तियु, गुमी तियु, मानकी पाडेया और प्रिंस कुमार प्रधान ने सभी विषयों में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रधानाध्यापक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है।

Related Post