Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

बागबेड़ा कॉलोनी में 75 बच्चों के बीच स्कूल किट व पुस्तकों का वितरण

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर एक स्थित प्राथमिक विद्यालय में 75 स्कूली बच्चों के बीच स्कूल किट एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

वितरण किए गए स्कूल किट में पेंसिल, कलम, पिन कटर, पिन, रबर, कटर तथा ज्योमेट्री बॉक्स का सेट शामिल था। इसके अतिरिक्त वर्ग चतुर्थ के विद्यार्थियों को पुस्तकें भी प्रदान की गईं। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों के बीच किट एवं पुस्तक मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए हर संभव सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका जुलतान टोपनो, शिक्षिका उषा कुमारी, सरिता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post