Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, टाटानगर से चलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण आगामी दिनों में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिसका असर टाटानगर से आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने सोमवार को यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

जानकारी के अनुसार, 07 अप्रैल, 10 अप्रैल और 12 अप्रैल 2026 को 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुर-भोजूडीह मेमू भी इन्हीं तिथियों पर नहीं चलेगी। इसके अलावा 12 अप्रैल को 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू ट्रेन रद्द रहेगी। 68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू ट्रेन 06 अप्रैल, 09 अप्रैल और 12 अप्रैल को रद्द रहने की घोषणा की गई है।

इधर, टाटानगर से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग भी अस्थायी रूप से बदला गया है। यह ट्रेन 07 अप्रैल, 08 अप्रैल और 11 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह परिवर्तन ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे के उन्नयन कार्यों के कारण किया गया है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related Post