Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

जे-टेट 2026 में भूमिज भाषा शामिल होने पर शिक्षक संघ ने जताई खुशी

जमशेदपुर/पोटका

झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (जे-टेट) में जनजातीय भाषा भूमिज को शामिल किए जाने के निर्णय का भूमिज शिक्षक संघ, पोटका ने स्वागत किया है। संघ के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार एवं दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है।

मंगलवार को तेतला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान संघ के सचिव दशरथ सरदार समेत अन्य शिक्षकों ने कहा कि पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों के बाद झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा भूमिज भाषा को पुनः जे-टेट 2026 में शामिल करने की घोषणा की गई है। इस निर्णय से पूरे भूमिज समाज में खुशी का माहौल है और इसे समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

*युवाओं के लिए खुले नए अवसर*

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय से समाज के युवाओं को अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को नई दिशा मिलेगी। यह कदम न केवल भाषा के संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा।

प्रेसवार्ता में भूमिज शिक्षक संघ, पोटका के दशरथ सरदार, अमन सिंह सरदार, हिकीम सरदार, सिरन्तन सरदार, निलमोहन सरदार, हेमाल सरदार, कंचन सरदार, विष्णु सरदार, रोहित सरदार, कृष्णा सरदार, सुशीलदर सरदार, कमल सरदार, खोगेन सरदार, अजम्बर सरदार, अनिल सरदार, भागवत सरदार, सोमनाथ सरदार, ईश्वर सरदार, अहीर सरदार, सूरज सरदार, गौतम सरदार, सविता सरदार, पिंकी सरदार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post