Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

कोडरमा घाटी में तेल लदा ट्रक पलटा, यातायात बाधित

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित जमसोती नाला के समीप रिफाइन तेल लदा एक ट्रक सड़क पर ही पलट गया। कोलकाता से रिफाइन लोड एक ट्रक कोडरमा के रास्ते बिहार को जा रही थी। ट्रक जैसे ही कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप पहुंचा, तीखे मोड़ पर ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। वहीं ट्रक में लदा रिफाइन का डब्बा सड़कों पर बिखर गया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक ने किसी प्रकार से ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पुलिस, पैथर वहां पहुंची और सड़कों पर बिखरे रिफाइन को अपने कब्जे में ले लिया। इधर ट्रक के सड़क पर पलट जाने के कारण आवगमन बाधित हो गया। मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेज दिया गया। क्रेन भेजकर ट्रक को सड़क से हटाया गया ताकि आवागमन सामान्य हो सके। बताते चलें कि कोडरमा घाटी में कई ऐसे तीखे मोड़ हैं जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिला प्रशासन को इन तीखे मोड़ के समीप ब्रेकर इत्यादि बनाने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Related Post