जमशेदपुर/ पोटका
ईद- उल- फितर इस्लाम धर्मवलम्बियो का एक प्रमुख त्यौहार है जो कि रमजाम के पवित्र महिने के अंत में चांद दिखने पर पुरे देश में आज ईद- उल- फितर अकीदत ओर उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही सुबह से ही पोटका ग्रामीण क्षेत्र के, गंगाडीह, हल्दीपोखर पश्चिम आदि जगहों पर इस्लाम धर्म वलंम्बियों के द्वारा मस्जिदों में ईद -उल- फितर का विशेष नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में अमन, तरक्की, एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों आपस मे सभी गिले शिकवा भूल कर, एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारकबाद दी गई, साथ ही परिवार के साथ एवं समाज के लोगों के साथ प्यार मोहब्बत बांटते हुए शांति एवं एकता का संदेश भी दी गई। ईद उल फितर पर्व के मौके पर इस्लाम धर्म बलंबियों के बीच मोहम्मद, इंसानियत, भाईचारे एवं सौहार्द का माहौल देखने को मिला। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जगह , जगह पर पुलिस बल तैनात रहे। मौके पर अनवर अली, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, मुमताज अंसारी, जाहिद परवेज, आफताब अंसारी, काडू प्रधान, जिकरुल होंदा, दिलावर खां अफसर अली, इम्तियाज हुसैन, आदि उपस्थित रहे।
वाईट–अनवर अली।
वाईट–मुमताज अंसारी।

