Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

मारवाड़ी सम्मेलन, जुगसलाई शाखा जुगसलाई, जमशेदपुर।

मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष श्री दिलीप काँवटिया ने नए सत्र के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज सेवा, संगठन की मजबूती एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है:

निवर्तमान अध्यक्ष:- श्री सुरेश शर्मा (लिप्पू)

महासचिव: श्री पीयूष गोयल (सी.ए.)

कोषाध्यक्ष: श्री संतोष छापोलिया

उपाध्यक्ष: श्री संजय कसेरा, श्री उमेश खिरवाल

सह-सचिव: श्री अशोक सारस्वत, श्री संजय शर्मा

कार्य समिति सदस्य:

श्री मनोज शर्मा, श्री पवन नरेड़ी, श्री दीपक बिदासरिया, श्री ललित मित्तल, श्री हेमन्त अग्रवाल गुप्ता, श्री किशन भारद्वाज, श्री दिलीप शर्मा एवं श्री अश्विनी कुमार अग्रवाल

महिला समिति:

श्रीमती संगीता मित्तल (अनु), श्रीमती भावना अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती बिंदिया गढ़वाल, श्रीमती सपना भाऊका एवं श्रीमती नेहा चौधरी।

अध्यक्ष श्री दिलीप काँवटिया ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, सामाजिक सेवा कार्यों को बढ़ावा देना तथा युवा एवं महिला सहभागिता को मजबूत करना है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपेक्षा की कि वे पूर्ण समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

अंत में उन्होंने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया और सभी से निरंतर सहयोग की अपेक्षा की।

– जारी कर्ता

श्री दिलीप काँवटिया

अध्यक्ष

मारवाड़ी सम्मेलन, जुगसलाई शाखा।

Related Post