जमशेदपुर।मनीफिट की संगत ने मिसाल पेश करते हुए बिना किसी ताम-झाम के बिल्कुल ही सादे और आदर्श तरीके से “बोले सो निहाल सतश्रीअकाल” के जयकारे के साथ सरदार राजेंद्र सिंह को अगले तीन वर्षों के प्रधान चुन लिया। मंगलवार को मनीफिट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक बैठक आहूत की गई थी जिसमे सर्वसम्मति से सरदार राजेंद्र सिंह प्रधान चुन लिया गया जबकि सरदार सोहन सिंह को मीत प्रधान चुना गया। वहीं, बीबी जसवीर कौर को अगले तीन वर्षों के लिए स्त्री सत्संग सभा का प्रधान चुना गया। सरदार अमरीक सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व प्रधान थे।
आज हुई सदस्यों की बैठक में बिना किसी हो-हल्ला और विवाद के बिना सरदार राजेंद्र सिंह सरोपा पहनाकर सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। सरदार राजेंद्र सिंह ने संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहरेदार और सेवक के रूप सेवा निभायेंगे और अधिक से अधिक धार्मिक समागमों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को आयोजित करने का प्रयास करेंगे।
वहीं, मनीफिट गुरुद्वारा कमेटी के सक्रिय सदस्य सुरेन्द्र सिंह सन्नी ने कहा कि मनीफिट की संगत उम्मीद करती है कि नवनियुक्त प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह संगत की उम्मीदों की कसौटी पर खरे उतरेंगे मनिफ़िट गुरुद्वारा कमिटि की गरिमा को बुलंदियों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सरदार राजेन्द्र सिंह के अलावा सुरेंद्र सिंह सन्नी, हरपाल सिंह, तरसेम सिंह, मंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, रणधीर सिंह, दविंदर सिंह, मंजीत कौर, पलविंदर कौर, हरभजन कौर और स्वर्ण कौर आदि उपस्थित रहे।

