Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रबंधन टीम की घोषणा की*

चाईबासा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक टीआरटीसी, गुईरा में आयोजित होने वाले दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रबंधन टीम अधिसूचित की है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम झारखंड और ओडिशा के जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों के लिए आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारु संचालन, समन्वय और प्रभावी प्रबंधन के लिए टीम को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह टीम अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रशिक्षण विभाग और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के साथ समन्वय बनाए रखेगी तथा संचार और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करेगी।

अधिसूचित टीम में सुनीत शर्मा को समग्र पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के साथ समन्वय के लिए अभिलाष साहू, राजन वर्मा और संजय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लॉजिस्टिक, आगमन एवं प्रस्थान की जिम्मेदारी शांतनु मिश्रा को दी गई है, जबकि आधारभूत संरचना एवं स्थल व्यवस्था की जिम्मेदारी अभिजीत राज को सौंपी गई है। क्षेत्रीय भ्रमण के लिए शिवकर बोयपाई, सौरभ अग्रवाल और विवेक विशाल प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है।

दैनिक संचालन एवं आतिथ्य की जिम्मेदारी कनिका शर्मा को दी गई है। प्रशासनिक अनुमति के लिए त्रिशानु राय जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर आवश्यक स्वीकृतियां सुनिश्चित करेंगे।

महिला जिला अध्यक्षों के सहयोग के लिए जानवी कुदादा और मिली बिरुआ को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्थानीय समन्वय के लिए दिकु सावैयां को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो संबंधित प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी टीम सदस्य सुनीत शर्मा के साथ समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सकेगी।

Related Post