Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के पंडाबिला गांव में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है, जब गांव में हाथी के आतंक से अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार पंडाबिला गांव निवासी छोकरों करवा रात में घर के बाहर कुछ आवाज सुनकर बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि एक जंगली हाथी गांव में घुसकर घरों में तोड़फोड़ कर रहा है। हाथी को देखकर वह घबराकर वापस घर के अंदर जाने लगे, लेकिन तभी हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पकड़ लिया और जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उन्हें पैरों से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण एकजुट होकर किसी तरह हाथी को खदेड़ने में सफल हुए और उसे जंगल की ओर भगाया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह हाथी पिछले तीन-चार दिनों से एसीसी कंपनी क्षेत्र के आसपास लगातार घूम रहा था।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाथी की मौजूदगी की जानकारी पहले से होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समय रहते कार्रवाई होती तो इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Post